Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलेमपुर ब्राह्मणा की पूरी पंचायत समेत 100 से ज्यादा परिवार आप में शामिल

September 17, 2026

सलेमपुर ब्राह्मणा की पूरी पंचायत समेत 100 से ज्यादा परिवार आप में शामिल

सनौर : सनौर हलके में मौजूदा सरपंच, पंचायत सदस्य और 100 से ज्यादा परिवारों ने पुरानी पार्टियों से नाता तोड़कर सनौर हलके के इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर सीनियर चेयरमैन हैप्पी पहाड़ीपुर, चेयरमैन जगप्रीत रेहल, सरपंच गुरप्रीत सिंह, सरपंच और ब्लॉक अध्यक्ष राजा धंजू, आप’ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गांववाले मौजूद थे।

पार्टी में शामिल हुए गांववालों ने कहा कि वे हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना के साफ-सुथरे काम, बिना किसी स्वार्थ के सेवा और इलाके में चल रहे डिवैल्पमैंट प्रोजैक्ट्स से बहुत प्रभावित हुए हैं और उन्होंने एक साथ आप में शामिल होने का फैसला किया है।

इस मौके पर नछत्तर कौर सरपंच, सेवा दास पूर्व सरपंच, हेम राज मेंबर, लखविंदर बावा मैंबर, राज कुमार शर्मा, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, बलदेव दास, ओम प्रकाश, जोनी, हंस राज, हरमीत धीमान, लवप्रीत सिंह, गुरदीप दास, बलजीत बावा, सुखविंदर कौर, सुरेश कुमारी, प्रीतो, राम कौर, नसीब कौर, करमजीत कौर, मनजीत कौर और अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें