Site icon Dainik Savera Times

Mega PTM में 15 लाख से ज्यादा Parents हुए शामिल, मंत्री Harjot Bains बोले-यह शिक्षा क्रांति की सिर्फ शुरुआत

चंडीगढ़: दिल्ली के तर्ज पर पहली बार पंजाब सरकार के स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया| इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ शनिवार को पंजाब सरकार के पटियाला स्थित गवर्मेंट सीनियर सेकंड्री स्मार्ट स्कूल, मॉडल टाउन, एक स्कूल के मेगा पीटीएम में शिरकत की और वहां मौजूद अभिभावकों से बच्चों के पढ़ाई को लेकर चर्चा की।

वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब ने इतिहास रचा दिया, पंजाब में आज सरकारी स्कूलों में अब तक की सबसे बड़ी पीटीएम का आयोजन किया गया। इस मेगा पीटीएम में 15 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हुए। मैं इतिहास रचने के लिए अपने हर शिक्षक और छात्र को बधाई देता हूं। यह शिक्षा क्रांति की सिर्फ शुरुआत है।

 

Exit mobile version