Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में 58.93 लाख से अधिक पशुधन का हुआ टीकाकरण, केबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी जानकारी

चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य में 58.93 लाख से अधिक पशुओं को मुँह-खुर और गलघोंटू की बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए जा चुके है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि 30 जून से पहले पहले इन बीमारियों से बचाव के लिए कुल 65,47,407 पशुधन (25,31,460 गाय और 40,15,947 भैंसों) का टीकाकरण किया जाए।

पशुओं को ऐसी घातक और जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए पशु पालकों को इस मुहिम का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए स. गुरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पशु पालकों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि सभी फील्ड स्टाफ को हिदायतें जारी की गई हैं कि एक भी पशु टीकाकरण के अभाव से न रह जाए क्योंकि यह बीमारियाँ पशुओं की शारीरिक सामर्थ्य के साथ दूध की पैदावार भी कम करती हैं।

इस अभियान संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक 90 प्रतिशत से अधिक पशुओं को मुँह-खुर से और 85.3 प्रतिशत पशुओं को गलघोंटू से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। उन्होंन बताया कि ये दोनों वैक्सीन राज्य के सभी वैटरनरी संस्थानों में उपलब्ध हैं और कोई भी पशु पालक टीकाकरण के लिए अपने नजदीकी वैटरनरी संस्था से संपर्क कर सकता है। उन्होंने टीकाकरण मुहिम के साथ जुड़े फील्ड स्टाफ को स्पष्ट तौर पर कहा कि टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version