Site icon Dainik Savera Times

पार्टी दफ्तर लाया गया पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दिग्गज नेता

चंडीगढ़ : पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का बीते दिन निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखरी साँस ली। वहीं उनका पार्थिव शरीर आज पार्टी दफ्तर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे।

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में कल यानि 27 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाना है, इसलिए राज्य सरकार ने इस दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Exit mobile version