
बठिंडा: इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद मृतक के परिजनों व आम लोगों ने अस्पताल का घेराव कर दिया। मृतक महिला मंजू देवी के परिजनों ने निजी अस्पताल के डाक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण मंजू देवी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
मृतका की मां पूजा रानी ने बताया कि बीती 7 अप्रैल को गर्भवती मंजू को बठिंडा-गोनियाना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच डाक्टरों ने मंजू देवी का इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी और घर जाने को कहा। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी आती है, तो वे मरीज को यहां आने के बजाय सीधे एम्स अस्पताल ले जाएं।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीती शाम को मंजू को बुखार की शिकायत हुई, जिसकी सूचना निजी अस्पताल को दी गई, लेकिन डाक्टरों ने उसे पैरासिटामोल की गोली देने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी, तो वे उसे निजी अस्पताल ले गए। स्कैन के बाद डाक्टरों ने बताया कि बच्चा मरीज के गर्भाशय में फंसा हुआ है। इसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने मरीज का इलाज करने की बजाय उसे एम्स अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने कहा कि उन्होंने एम्स आने में काफी देर कर दी है और मरीज के पेट में इंफेक्शन ज्यादा हो गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इसके बाद एम्स अस्पताल के डाक्टरों ने मां और बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इसके चलते वीरवार को पीड़िता के परिजनों ने निजी अस्पताल के सामने रोष प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इस अस्पताल के डाक्टर मृतक महिला व उसके बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि डाक्टर आप्रेशन करके गर्भाशय में फंसे बच्चे निकाल देते, तो दोनों की जान बच सकती थी, लेकिन ऐसा करने की बजाय डाक्टरों ने उन्हें भ्रमित रखा और बाद में एम्स भेज दिया। दूसरी ओर अस्पताल की डाक्टर ने कहा कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने मरीज का उचित इलाज किया था। उन्होंने मरीज की हालत के बारे में उनके परिजनों को पहले बता दिया था और कहा गया था कि वह उसे एम्स लेकर चले जाएं। उन्होंने इस केस संबंधी एम्स के डाक्टरों से बातचीत की थी। उन्होंने इलाज में कोई भी लापरवाही नहीं बरती है। उनपर लगाएं जा रहे आरोप सभी गलत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...