Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में ट्रक की चपेट में आने से मां बेटी की मौत, बाल-बाल बच्चा 4 साल का बच्चा

December 26, 2023

गुरदासपुर में ट्रक की चपेट में आने से मां बेटी की मौत, बाल-बाल बच्चा 4 साल का बच्चा

गुरदसपुर शहर के हरदोछन्नी रोड के मेन चौराहे पर ट्रक और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में मां बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि एक 6 वर्षीय बच्चा बाल बाल बच गया। उधर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय लवली और 4 वर्षीय बच्ची शहनाज़ के तौर पर में हुई है। मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला गांव काला नंगल से अपनी बेटी की दवा लेने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर गुरदासपुर जा रहे थे। तभी जब वह नबीपुर चौंक के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा चालक ने ट्रक को देखकर कट लगाया तो मां और उसके दोनों बच्चे नीचे गिर गए।

तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मां और बेटी को कुचल दिया हालांकि इस हादसे के दौरान 4 वर्षीय बेटा साइड पर गिर गया। जो बाल-बाल बच गया। ट्रक का टायर मां बेटी के सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी की हॉस्पिटल में जाकर मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि इसमें मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मां बेटी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और ट्रक चालक को मौके पर ही काबू कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें