Site icon Dainik Savera Times

युवती से मोबाइल छीन फरार हुए मोटरसाइकिल सवार, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

अमृतसर: पंजाब में लूटपाट, चोरी व कत्ल की वारदात दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रहीं हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें राह चलती एक युवती से मोटरसाइकिल सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमृतसर के प्रताप बाजार की बताई जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Exit mobile version