Motorcyclist Killed in Hit-and-Run Accident in Bathinda : बठिंडा। डबवाली रोड पर आनंदा सिटी के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
घायल करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर आकाश गर्ग ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल व्यक्ति करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर आकाश गर्ग ने तत्परता दिखाते हुए संस्था की एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। संस्था के वालंटियर ललित जिंदल और शरू गर्ग ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत होती है। उसने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की लोअर पहनी हुई थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

