Site icon Dainik Savera Times

सांसद अमृतपाल सिंह पैतृक गांव पहुंचे, हाथ जोड़कर लोगों से मिले, थोड़ी देर में दादी के संस्कार में जाएंगे, देखें Live Video

पंजाब डेस्कः अमृतसर के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंच गए हैं। जहां, हाथ जोड़कर मौके पर सभी मौजूद लोगों से मिले। जिसकी तस्वीर सामने आई है। वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट से पंजाब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर आई है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।

जल्लूपुर खेड़ा गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने से पहले ही अमृतसर एयरपोर्ट से लेकर जल्लूपुर खेड़ा तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके पैतृक गांव को छावनी में बदल दिया गया है। गांव के प्रवेश मार्गों और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बुलेटप्रूफ गाड़ी में अमृतपाल सिंह, आगे-पीछे पुलिस का काफिला
अमृतपाल सिंह को बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया जा रहा है। उनकी गाड़ी के आगे और पीछे पुलिस की कई गाड़ियां चल रही हैं। पूरे रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। पुलिस की टीम लगातार उनके साथ मौजूद है, ताकि किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

अदालत ने दी सिर्फ 3 घंटे की कस्टडी पैरोल
अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। अदालत ने उन्हें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय दिया है। इस दौरान वह अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल हो सकेंगे।

तय समय और जगह से बाहर जाने की अनुमति नहीं
अदालत ने पैरोल के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। इन शर्तों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह केवल अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में ही रह सकेंगे। उन्हें अंतिम संस्कार के अलावा किसी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं है। दोपहर 3 बजे तक उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार पुलिस की निगरानी में वापस ले जाया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी होगी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने से लेकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। तीन घंटे की इस विशेष अनुमति के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में रहेगी।

 

Exit mobile version