Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रतन टाटा के निधन पर सांसद Ashok Mittal ने जताया दु:ख, सरकार से की भारत रत्न देने की मांग

October 10, 2024

रतन टाटा के निधन पर सांसद Ashok Mittal ने जताया दु:ख, सरकार से की भारत रत्न देने की मांग

जालंधर: आम आदमी पार्टी के सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर श्री अशोक कुमार मित्तल ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा–आज देश ने एक हीरा खो दिया है। ये एक प्रेणादायक युग का अंत है। अलविदा रतन टाटा सर ! आप अपने नाम के अनुरूप भारत के लिए एक रत्न थे। आप जिस जहां में रहें, हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें। कितने सरल, कितने कर्तव्यनिष्ठ, कितनी उपलब्धियां….सब एक झटके में कहानी बन गई। मगर मुझे विश्वास है कि आपकी जिंदगी भारत की आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगी, उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करेगी। आपको विनम्र श्रद्धांजलि सर एवं आपके चाहने वालों को इस दुख को सहने की ताकत दे प्रभु। इसके अलावा श्री मित्तल ने भारत सरकार से रतन टाटा के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की भी मांग भी प्रमुखता से की। शोक के इस मौके पर मित्तल ने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 2018 में अपने विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि रतन टाटा को बुलाया था, मगर वो शामिल नहीं हो पाए थे। इसके लिए टाटा जी ने उन्हें पत्र लिखकर माफ करने को कहा था। ये दिखाता है कि टाटा एक उद्योगपति के अलावा व्यकित्व में भी बेहद ऊंचे दर्जे के थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें