Site icon Dainik Savera Times

अजनाला के आखिरी गांव बौली में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सांसद औजला

अमृतसर: बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करते सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार को अजनाला हलके के आखिरी गांव बौली पहुंचे। सांसद गुरजीत औजला इन तंग और टूटी हुई पानी से भरी सड़कों पर खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और पूरे गांव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में ही यहां राहत सामग्री के ट्रक भिजवाएंगे। वहीं अन्य लोगों से भी अपील की कि वह भी इस गांव में पहुंचे। गांव के हालात का जायजा लेते औजला ने बताया कि पूरा गांव नोमिनी के कारण डूबा, क्योंकि यहां रावी, सक्की और नोमिनी (छोटी ड्रेन) टूटने से पानी आया है।

जिसके लिए भ्रष्ट अफसर जिम्मेदार हैं। अगर सक्की नाला या नोमिनी पर कब्जा किया गया है तो फिर उसे हटाना अफसरों का काम है ना कि गांव वालों का। 2 साल पहले भी 50 भैंसे डूब गई थीं, लेकिन उसके बावजूद उसे रिपेयर नहीं किया और आज पूरा गांव डूब रहा है। पिछले 12 दिन से पानी खड़ा है, जिससे 1000 एकड़ फसल खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ से आने वाला रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिससे गांव तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि वे पहले नेता हैं जो इस भीषण आपदा के बीच उनके गांव में पहुंचे हैं।

गांववासियों ने औजला के सामने अपनी व्यथा रखते कहा कि हजारों एकड़ की फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। औजला ने मौके पर हालातों को देखा। उन्होंने गांव वासियों को आश्वासन दिया कि वह हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कल ही तीन से चार ट्रॉलियां राहत सामग्री से भरकर गांव और आसपास के प्रभावित परिवारों के लिए भेजी जाएंगी। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे प्रभावित गांवों के साथ खड़े रहेंगे। बोली गांव के लोगों ने औजला का धन्यवाद करते कहा कि बाढ़ आने के बाद से अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आया था।

ये भी पढ़ें: Meen Sankranti 2026: 14 या 15 मार्च… कब है मीन संक्रांति, जानें सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य  

Exit mobile version