Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Gurjeet Aujla की बेटी निगद कौर और तेजप्रताप सिंह चीमा परिणय सूत्र में बंधे

November 18, 2023

MP Gurjeet Aujla की बेटी निगद कौर और तेजप्रताप सिंह चीमा परिणय सूत्र में बंधे

अमृतसर : सांसद गुरजीत सिंह औजला की बेटी निगद कौर औजला और तेज प्रताप सिंह चीमा शादी के बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी नवविवाहित जोड़े को विशेष तौर पर आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम मजीठिया, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदबिंका पाल, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, सासंद मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जगविंदरपाल सिंह जग्गा मजीठा और विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य नेता शामिल हुए। इसके साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघुबीर सिंह भी दोनों परिवारों की खुशियों में शामिल होने पहुंचे, जबकि एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, बाबा कश्मीर सिंह और राधा स्वामी डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह भी शामिल हुए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें