Site icon Dainik Savera Times

सांसद किरण खेर ने स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक की, बढ़ते ट्रैफिक के कारणों पर की चर्चा

चंडीगढ़: शहर की सांसद किरण खेर ने वीरवार को वीकेंड पर सुखना लेक की ओर जाने वाली सड़कों के पास बढ़ते ट्रैफिक का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ट्रैफिक अधिक होने से लेक के पास रहने वाले निवासियों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेर ने कहा कि वीकेंड पर लेक के पास ट्रैफिक को नियंत्रित करना जरूरी है। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर एक प्रस्तुति भी दी गई। बैठक में नगर निगम व यूटी प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version