Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Meet Hayer ने संसद में हॉकी के मक्का गांव संसारपुर का मुद्दा उठाया, बोले- यह गांव अब भी एस्ट्रोटर्फ ग्राऊंड से वंचित

March 28, 2025

MP Meet Hayer ने संसद में हॉकी के मक्का गांव संसारपुर का मुद्दा उठाया, बोले- यह गांव अब भी एस्ट्रोटर्फ ग्राऊंड से वंचित

MP Meet Hayer : संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गांव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गांव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह गांव अब भी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राऊंड से वंचित है। मीत हेयर ने कहा कि संसारपुर ने अब तक 14 हॉकी ओलंपियन दिए हैं और ओलंपिक में कुल 4 पदक जीते हैं। 1975 में भारत के लिए इकलौता विश्व कप जीतने वाले अजीत पाल सिंह भी संसारपुर से थे। इस गांव के सभी ओलंपियन एक ही गली में रहते थे।

मीत हेयर ने कहा कि 1976 के बाद से संसारपुर से भारत के लिए एक भी ओलंपियन नहीं आया, क्योंकि उसी समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाने लगी। उन्होंने बताया कि संसारपुर गांव जालंधर छावनी के पास स्थित है जहां गांव के पास खेल मैदान के लिए जमीन नहीं है। घास के मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए सेना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो यह एन.ओ.सी. दी गई और न ही सेना की ओर से अपने स्तर पर एस्ट्रोटर्फ लगाई गई। मीत हेयर ने भारत सरकार के गृह मंत्री, खेल मंत्री और अनुराग ठाकुर से अपील की कि संसारपुर के हॉकी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सेना के साथ उठाया जाए और वहां हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें