Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Raghav Chadha ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-‘कांग्रेस आपको फिर ब्रांड बनाने की कर रही कोशिश, लेकिन रहेगी विफल’

January 20, 2023

MP Raghav Chadha ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-‘कांग्रेस आपको फिर ब्रांड बनाने की कर रही कोशिश, लेकिन रहेगी विफल’

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि पंजाबी 1984 के नरसंहार को कभी नहीं भूल सकते और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।

राहुल गांधी के एक हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद चड्ढा ने कहा कि ‘आपकी पार्टी मेरे पैदा होने के बाद से ही आपको रिब्रांड करने की कोशिश कर रही है, ऐसा नहीं लगता कि यह इस बार भी काम करेगा। सिख विरोधी दंगों और श्री दरबार साहिब पर हमले के लिए गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए सांसद ने कहा कि राहुल को अपने परिवार द्वारा किए गए इन कायराना कृत्यों के लिए कोई पछतावा नहीं है। उन्हें पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

चड्ढा ने कहा कि उनकी रगों में पंजाबी खून है और 1984 का नरसंहार अक्षम्य है। कांग्रेस पार्टी के डीएनए में पंजाबियों के प्रति ‘पैथोलॉजिकल'(नापसंदगी) है। उन्होंने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़ते हुए एक तस्वीर भी साझा की। राघव चड्ढा ने कहा कि गांधी परिवार ने दिल्ली से अपने नेताओं को चलाने के लिए वैसे ही उकसाया जैसे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नियंत्रित किया था। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब और सिखों के हितों के खिलाफ काम किया है लेकिन अब ‘आप’ उनके नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और पंजाबियों के अधिकारों की मजबूती से रक्षा करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें