Site icon Dainik Savera Times

SIR पर सांसद ने उठाए सवाल, बोले- मेरा ही वोट नहीं हुआ मैप

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/234467.mp4

MP raises questions about SIR : पटियाला। वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया को लेकर सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि वोटर लिस्ट में उनका अपना वोट ही मैप नहीं हुआ।

डॉ. गांधी के मुताबिक, उनका मामला तो सांसद होने के कारण VIP स्तर पर सुलझ गया, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों को सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए DC ऑफिस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब एक सांसद को इतनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आम लोगों की मुश्किलों का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आसान होनी चाहिए थी, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी या उलझन का सामना न करना पड़े।

अगर एक सांसद को इतनी दिक्कत हो रही है, तो आम लोगों का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि उनके परिवार के पांच सदस्यों (खुद उन्हें मिलाकर) के वोट मैप नहीं किए गए हैं। डॉ. गांधी ने बताया कि वह 2000 से इसी घर में रह रहे हैं और तीन बार अलग-अलग जगहों से चुनाव लड़ चुके हैं। हर बार उन्होंने इसी जगह से वोट डाला है। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर उनके जैसे लोगों के वोट मैप नहीं हो रहे हैं, जो खुद सांसद हैं, तो आम लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा?”

Exit mobile version