
लुधियाना: नूरपुर बेट में स्मार्ट सिटी मिशन के फंड से बना बहुकरोड़ी कार्कस प्लांट अफसरों की कड़ी मशक्कत के बाद शुरू तो हुआ लेकिन एक सप्ताह बाद ही सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्लांट को ताला जड़ दिया और चाबी अपने साथ ले गए।
बिट्टू ने साफ कह दिया कि नूरपुर में कार्कस प्लांट चलने नहीं दिया जाएगा और नगर निगम को यहां से प्लांट शिफ्ट करना पड़ेगा। नूरपुर बेट में प्लांट का निर्माण कांग्रेस सरकार के वक्त हुआ था और उसे समय भी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू नगर निगम व स्मार्ट सिटी के हर प्रोजैक्ट में पूरी तरह से सक्रि य रहते थे। अब सवाल यह उठता है कि जब यह प्लांट ग्रामीणों के लिए हानिकारक है तो उस समय बिट्टू ने यह प्लांट यहां क्यों बनवाया? नूरपुर में प्लांट का ग्रामीण पहले दिन से विरोध कर रहे हैं। पिछले सप्ताह नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें प्लांट खुलवाने के लिए राजी किया। इसके बाद प्लांट में मृत जानवरों की देह का अपघटन का काम शुरू कर दिया गया। अफसर ने ग्रामीणों से तब वादा किया था कि 22 जनवरी के बाद प्लांट को नहीं चलाया जाएगा लेकिन उसके बाद भी प्लांट लगातार चल रहा था, जिस पर ग्रामीणों ने फिर से प्लांट के बाहर धरना लगाया। वीरवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्लांट को ताले लगा दिए।
बिट्टू के ताले लगाने की वजह से प्लांट एक बार फिर से बंद हो गया है। बिट्टू ने प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को कहा कि प्लांट यहां से हर हाल में शिफ्ट करवाया जाएगा इसके लिए वह नगर निगम के अफसर से भी बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार के सामने भी इस मुद्दे को उठाएंगे। इस बारे में नगर निगम के अवसर अब कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कार्कस प्लांट इलाके से नहीं हटाया जाता, उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...