Site icon Dainik Savera Times

MP विक्रम साहनी ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए ₹5 करोड़ देने की घोषणा की, कहा- किसानों को कृषक सामग्री भी उपलब्ध करवाएंगे

पंजाब डेस्क। पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने सांसद निधि और व्यक्तिगत दान से पंजाब बाढ़ राहत के लिए कुल ₹5 करोड़ देने का वादा किया है।डॉ. साहनी ने घोषणा की कि वे बाढ़ बचाव कार्यों के लिए उन्नत नौकाओं और नदी से गाद निकालने के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद हेतु राज्य आपदा राहत बल को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में आने वाली आपदाओं से संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए मज़बूत बाढ़ सुरक्षा बाँधों और तटबंधों के निर्माण के लिए भी धनराशि देने की प्रतिबद्धता जताई।

डॉ. साहनी ने बताया कि उनका NGO, सन फ़ाउंडेशन, ज़मीनी स्तर पर राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। अब तक ₹1 करोड़ से ज़्यादा का खर्च करके, सन फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को कई मोटरबोट और एम्बुलेंस उपलब्ध कराई हैं, वहीं बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित परिवारों को सूखा राशन, मेडिकल किट, स्वच्छता सामग्री और पशुओं के लिए चारा भी वितरित किया है।

डॉ. साहनी ने कहा कि वे सीमांत किसानों को गेहूँ की बुवाई के लिए उर्वरक, बीज, कीटनाशक आदि जैसे कृषि इनपुट उपलब्ध कराएँगे। डॉ. साहनी ने केंद्र से ₹10,000 करोड़ के बाढ़ राहत पैकेज की माँग की। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि प्रत्येक किसान को फसल के नुकसान के लिए ₹50,000 प्रति एकड़ का मुआवज़ा दिया जाए, और दिहाड़ी मज़दूरों और पशुपालकों को भी पर्याप्त मुआवज़ा मिले। इसके अलावा, क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए भी धन की आवश्यकता है।

Exit mobile version