Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस रिमांड में मिसेज चंडीगढ़ रही अर्पणा सगोत्र की बढ़ रही मुश्किलें

July 30, 2024

पुलिस रिमांड में मिसेज चंडीगढ़ रही अर्पणा सगोत्र की बढ़ रही मुश्किलें

मोहाली: मिसेज चंडीगढ रह चुकी अपर्णा सगोत्र की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है, इतना ही नहीं मोहाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार अर्पणा सगोत्र पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिक्रयोग्य है कि अर्पणा के पति पहले से ही जेल हैं और अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी पकड़ा लिया गया है। मामले की जांच में जुटी मोहाली जिसमें फेस-11 पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी गगनदीप सिंह का कहना है कि आरोपित महिला पर धोखाधड़ी के लगभग 25 मामले दर्ज है और उपरोक्त मामलों में आरोपित ने 3 करोड़ के आस-पास की ठगी की है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित महिला को आज अदालत में दूबारा पेश किया गया है और उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि अर्पणा सगोत्र पेशे से वकील है। उसने साल 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

मोहाली पुलिस के मुताबिक मिसेज चंडीगढ़ ने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला। जहां उन्होंने लोगों को विदेश भेजने का काम करने की बात कही। हालांकि वह लोगों से रुपए ले लेते थे। इसके बाद उन्हें विदेश नहीं भेजते। यही नहीं, जब लोग फोन करते तो उनकी कॉल नहीं उठाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने कबूला है कि मिसेज चंडीगढ़ और उसके पति ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाया। सोशल मीडिया पर कम रुपयों में जल्दी विदेश और खास तौर पर कनाडा भेजने के नाम पर लोगों को आकर्षित किया जाता। फिर उन्हें दफ्तर बुलाकर रुपए लिए जाते। बाद में यह रुपए हड़प लेते थे। उन्होंने बताया कि आरोपित महिला से अभी तक पुलिस ने 7 लाख रुपए और 700 ग्राम सोना बरामद करने में सफल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें