Site icon Dainik Savera Times

छह रबी फसलों के MSP बढ़े, हरजोत कमल ने सराहा

MSP Raised for Six Rabi Crops : मोगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गेहूं समेत अन्य रबी फसलों के MSP में वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला देश के किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 25 रुपये, जौ में 136 रुपये, चने में 83 रुपये, मसूर में 390 रुपये, सरसों में 413 रुपये तथा कुसुम में 675 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

किसानों की आय और उनकी उपज के उचित मूल्य को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में यह बढ़ोतरी किसानों की मेहनत का सम्मान है और इससे रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। डॉ. हरजोत कमल ने किसान हित में लिए गए इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान की खुशहाली ही देश की समृद्धि का आधार है।

Exit mobile version