Site icon Dainik Savera Times

बिना नक्शा पास बन रही इमारतों पर नगर निगम का Action, अवैध निर्माण किया सील, नोटिस जारी

जालंधरः  नगर निगम आज Action मोड में आ गया है। जहां, नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नक्शा पास न होने और नगर निगम के पास निर्माण की स्वीकृति न होने पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज गुलमोहर सिटी पर कार्रवाई करते हुए निर्णाण कार्य सभी रुकवा दिये हैं।

एटीपी सुखदे वशिष्ठ ने कहा कि बिना नगर निगम से नक्शा पास करवाए बनाया जा रहा है। जिस पे कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, सभी घरों को सील कर दिया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण की जांच की जाती है। जो भी निर्माण अवैध पाए जाते हैं, उन्हें प्राधिकरण के नियमों के अनुसार नोटिस जारी किया जाता हैष नोटिस के जरिए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए जाते हैं।

Exit mobile version