Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, दो स्थानों पर निर्माण को रुकवाया

July 20, 2024

अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, दो स्थानों पर निर्माण को रुकवाया

जालंधर। कुछ दिन शांत रहने के बाद नगर निगम जालंधर एक बार फिर से अवैध निर्माण के खिलाफ सक्रिय हो गया है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने दो स्थानों पर अवैध निर्माण को रुकवाया है और मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेश पर लद्देवाली की सबसे पॉश गेटेड कालोनी ग्रीन काउंटी में अवैध निर्माण को रुकवाया गया है। यहां पर आठ विलास अवैध रूप से बनाए गए हैं जिनकी फिनिशिंग का काम चल रहा था।

2013 में नक्शा पास करवा अब कर रहे थे निर्माण
निगम के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन काउंटी के मैनेजमेंट ने जिन आठ विला का निर्माण कर रही है उनका नक्शा 2013 में उन्होंने पास करवाया था। अब उस नक्शे की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। ग्रीन काउंटी में विला का काम रुकवा कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह से कोट रामदास में भी 5 acre में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां पर भी निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां पर भी निर्माण कार्य रोक दिया गया है और कालोनी काटने वालों को नोटिस जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें