Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana News: नगर निगम व बिजली विभाग की बड़ी लापवाही! 60 वर्षिय व्यक्ति ने गंवाई जान

लुधियाना: नगर निगम की ओर से सड़कों को बनाने संबंधी लगातार प्रस्ताव पास किए जा रहे है। परंतु एक साल से अधिक तक जो सड़के नहीं बन पाई है। उसे बनाने में देरी की जा रही है। जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। यहीं नहीं निगम द्वारा की जा रही लापरवाही की वजह से लोगों को जान तक गंवानी पड़ रही है।

रविवार को हुई बारिश के दौरान गुरपाल नगर की सड़कों पर भरे पानी के कारण करंट लगने से 60 वर्षिय राम लखन की मौत हो गई। राम लखन गुरपाल नगर का ही रहने वाला है और पैदल आते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। दो से तीन फीट तक जमा पानी के कारण बिजली की तार नजर नहीं आई थी। राम लखन के करीबी लोगों ने भी विरोध जताते हुए कहा कि लंबे समय से वह टूटी सड़कों के कारण नर्क भरी जिंदगी गुजार रहे है। हर बार बरसात में यही हालात होते है और रोजाना लोग गिर कर चोटिल भी होते है। परंतु समय की सरकार व निगम अधिकारियों को यह सब नजर ही नहीं आता।

बतां दे कि शिमलापुर गुरु नानक नगर, कबीर नगर और गुरपाल नगर की सड़के इतनी खस्ता है कि बिना बारिश के भी वहां पानी जमा हो जाता है। शिमलापुरी गुरु नानक नगर के दुकानदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस मुख्य सड़क पर करीब दो महीने पहले पाइप टूटने के कारण खोदा गया था। जिसके बाद सड़क को ठीक तक नहीं किया गया। जबकि सड़क बने हुए भी काफी साल हो गए है। इस तरफ न तो कई अधिकारी आया है और न ही किसी राजनेता ने विजिट कर हाल जाना है। करीब तीन किलो मीटर तक की सड़के पूरी तरह से टूटी हुई है। सिर्फ वोट के लिए ही यहां पर नेता नजर आते है। सभी को वोट से मतलब है जनता किस हाल में है किसी को कोई लेना देना नहीं है। टेंडर किसी ओर सड़क का पास होता है और बनाई कोई ओर जाती है।

वार्ड-43 की कांग्रेसी पार्षद बलजीत कौर ने बताया कि गुरपाल नगर गली नंबर 11 के अलावा अन्य सड़के भी टूटी हुई है। विपक्ष नेता होने के चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसलिए वह भी बेबस है। पिछले साल सड़के बनाने के एस्टीमेट पास हुआ था परंतु उसे चुनावों के चलते दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। अब दोबारा टेंडर लगाया जाना है। इसके बाद ही शायद सड़क के हालात सुधर पाएंगे। सड़क के बुरे हाल सिर्फ वार्ड 43 ही नहीं बल्कि अन्य कई वार्डो में भी यही हालात है। जहां सड़के बनाई जा रही है वह भी टूटनी शुरू हो गई है। परंतु इस पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है और न ही कोई जांच की जा रही है।

बी.एंड.आर के एक्सईएन शशीकांत और जेई पवन प्रीत सिंह ने बताया कि गुरपाल नगर गली नंबर 11 की सड़क का टेंडर लगाया जा रहा है। जिसके बाद सड़क बनाई जाएगी। एक साल पहले सड़क का जो टेंडर पास हुआ था चुनाव के चलते इस प्रोजेक्ट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। अब जल्द ही दोबारा यह सड़क बनाई जाएगी। जबकि अन्य शिमलापुरी, कबीर नगर की टूटी सड़कों संबंधी कोई जानकारी नहीं है। इसे चेक करवाया जाएगा।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version