Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: नगर निगम का अवैध निर्माण पर शिकंजा, बिल्डिंग ब्रांच ने 5 अवैध दुकानों को किया सील

October 14, 2024

Jalandhar News: नगर निगम का अवैध निर्माण पर शिकंजा, बिल्डिंग ब्रांच ने 5 अवैध दुकानों को किया सील

जालंधर। नगर निगम जालंधर की अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जहां, देर रात नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने यूनिवर्सिटी रोड लद्देवाल स्थित सिटी व्यू कॉलोनी के बाहर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफीस सहित 5 अवैध दुकानों को सील किया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के तहत चल रही इमारतों के मालिकों को नोटिस दिया गया था।

उन्हें निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने निर्देशों और नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। अब नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने यूनिवर्सिटी रोड, व्यू कॉलोनी के बाहर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफीस सहित 5 अवैध दुकानों को सील किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें