Site icon Dainik Savera Times

Mohali को मिला नया मेयर, नगर निगम चुनाव में ‘सरबजीत सिंह’ के नाम पर लगी मुहर

Municipal Corporation elections

Municipal Corporation elections

पंजाब डेस्क: नगर निगम मोहाली को आज नया मेयर मिल गया है। मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाना को शहर का नया मेयर चुना गया। चुनाव के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

SAD के एक पार्षद ने किया वॉकआउट

मेयर चुनाव के दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। चुनाव को लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। बैठक स्थल पर गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी पार्षदों के मोबाइल फोन प्रवेश द्वार के बाहर जमा करवाए गए और पहचान दर्ज होने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।

मोहाली में होगा विकास

नए मेयर के चुनाव के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे मोहाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 27 पार्षदों का समर्थन मिला था, जबकि कांग्रेस के खाते में 12 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 4, भाजपा को 3 और 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई थीं। ऐसे में नगर निगम में बहुमत के आधार पर पार्टी ने मेयर पद पर अपना दावा मजबूत किया।

Exit mobile version