करनाल : हरियाणा सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ के दावे के बीच करनाल में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज करनाल तहसील में कार्रवाई करते हुए नगर निगम करनाल में कार्यरत कर्मचारी राम सिंह को कथित तौर पर ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम सिंह पर एक दुकान की सेल डीड (विक्रय विलेख) करवाने के नाम पर ₹20 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। मामला एसीबी के संज्ञान में आने के बाद टीम ने कार्रवाई की और कर्मचारी को तहसील परिसर में कथित तौर पर रिश्वत की नकदी लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के विलय के बाद नगर निगम में कार्यरत था कर्मचारी
बताया जाता है कि राम सिंह पहले करनाल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कार्यरत था। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नगर निगम करनाल में विलय होने के बाद वह नगर निगम में ही कार्य कर रहा है।

