Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम ने सड़क पर खड़ी 4 ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की

April 19, 2024

नगर निगम ने सड़क पर खड़ी 4 ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की

पटियाला: नगर निगम ने आज राजपुरा रोड से सनौरी अड्डा की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित गंदे नाले के साथ रोड़ी कुट्ट इलाके में कार्रवाई करते हुए जहां चार ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की हैं, वहीं उक्त सड़क पर इलाका वासियों की ओर से फैलाई गई रोड़ी को भी हटवा दिया है। नगर निगम की लैंड ब्रांच के एसडीओ मनीश पुरी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में आज रोड़ कुट मोहल्ले में इलाका वासियों ने रोड पर अपने ट्रक्टर ट्रालियां खड़ी कर रखी हैं और सड़क पर रोड़ी फैलाई हुई है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी आती है। इसलिए आज कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चार ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की गई हैं जबकि सड़क से रोड़ी हटाई गई है। इस कार्रवाई के समय उनके साथ हैल्थ ब्रांच से सुपरवाइजर नर¨दर कुमार व कुलदीप रत्ता सहित लैंड ब्रांच की टीम मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें