Dainik Savera Times

Jalandhar News : अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, ध्वस्त की निर्माणाधीन इमारत

MC Jalandhar in Action : नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जहां, आज सुबह-सुबह नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जालंधर के तिलक नगर नखन वाले बाग के पास एक अवैध व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारत को तोड़ दिया है। इस दौरान मकान में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।

ATP सुखदेव वशिष्ट ने कहा..

पूरे मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के एटीपी एटीपी सुखदेव विशिष्ट ने बताया कि जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है उसके मालिक को पहले भी कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह नोटिस मिलने के बाद भी न तो बिल्डिंग में वह सारी का काम रोक रहे थे और न ही निगम से उन्हें इसकी कोई मंजूरी मिली थी ऐसे में आज निगम के कमिश्नर ने तोड़फोड़ करते हुए कार्रवाई की है।

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी

नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version