Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pathankot : इस इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग ब्रांच का अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

January 4, 2025

Pathankot : इस इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग ब्रांच का अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

पठानकोट। नगर निगम पठानकोट अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जहां, नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने पठानकोट के समीप लगते गौशाला रोड पर क्रिकेट अकादमी के नजदीक अवैध कॉलोनी पर सीलिंग की कार्रवाई की थी उसके बाद अब  नगर निगम के आदेश न मानने पर निगम कमिश्नर केऑर्डर पर अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाया गया है।

गौशाला रोड पर की गई कार्रवाई
गौशाला रोड पर अवैध कॉलोनी और निर्माण कार्य के खिलाफ नगर निगम ने पहले भी कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की वजह से अब नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को रोकने के लिए नगर निगम ने डिच मशीन का चलाया गया। यह कार्रवाई सुबह-सुबह एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में की गई।

 

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा..
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

निर्माण कार्य रोकने की अपील
नगर निगम ने कॉलोनी मालिकों और बिल्डरों से अपील की है कि वे अपनी कॉलोनियों को मंजूरी दिलवाएं और अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत रोक दें।

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें