Site icon Dainik Savera Times

नगर निगम चुनाव लड़ेगा अकाली दल : डा.चीमा

Municipal Elections : सुखबीर बादल पर हुए हमले की नाकाम कोशिश के बाद शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में डा. दलजीत सिंह चीमा ने घोषणा की कि पार्टी नगर निगम चुनाव लड़ेगी। कार्यवाहक अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया। इस बात की घोषणा डा. दलजीत सिंह चीमा ने की।

भूंदड़ ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमला एक बड़ी साजिश है। पंजाब सरकार व पुलिस जिस तरफ इस घटना को पेश कर रही है, वह ठीक नहीं है। शिअद इस जांच को सिरे से नकारता है।

SAD लीडरशिप को खत्म करने की साजिश : चीमा

डा. दलजीत चीमा ने कहा कि इस मामले पर शिअद गवर्नर से मिलेगा। उनसे नए सिरे से जांच की मांग करेगा। यह हमला पंजाब को एक बार फिर से आतंकवाद की ओर धकेलने की साजिश है। यह देश और पंजाब के लिए चिंता का विषय है। यह हमला शिअद की उदारवादी लीडरशिप को खत्म करने की साजिश है।

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि आतंकी ने श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दी है। मजीठिया ने कहा कि हरपाल सिंह रंधावा व चौड़ा पांच बार आपस में मिले। मजीठिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

Exit mobile version