
चडीगढ़: निगम सदन बैठक का हंगामा शहवासियों से लाइव देखा। सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष आप-कांग्रेस कई मसलों पर आमने-सामने हुआ। वैसे बैठक में मुख्य, सप्लीमैंट्री और टेबल मिलाकर 30 के करीब प्रस्ताव लाए गए। इनमें से 13 प्रस्ताव अकेले सड़क के थे जिनके एक साथ पारित कर दिया गया। मेयर को पिछली बार की तरह बोलना पड़ा कि आप लोग शहर का विकास नही चाहते, पूरा शहर आप को देख रहा है, जिनकी विपक्ष के पार्षदों के साथी भी तीखी बहस हुई। मेयर ने कहा जो शोर मचाएगा उसका काम नहीं होगा। मैं अपनी कुर्सी बदनाम नहीं होने दूगी। उन्होंने मीडिया के समक्ष विकास संबंधि प्रस्ताव की फाइल भी दिखाई।
ये भी पढ़ें- 1 मार्च से WhatsApp यूज नहीं कर पाएंगे ये यूजर्स, जानें वजह