Site icon Dainik Savera Times

Canada में पंजाबी लड़की की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, PR पाने के लिए दोस्त ने किया था मर्डर

murder case of a Punjabi girl in Canada

murder case of a Punjabi girl in Canada

पंजाब डेस्क: कनाडा में पंजाबी मूल की युवती अमनप्रीत की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। संगरूर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या दोस्ती के नाम पर कनाडा की PR हासिल करने के लिए की गई थी।

आरोपी शादी करना चाहता था

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मनप्रीत सिंह अमनप्रीत से शादी करना चाहता था क्योंकि उसके पास कनाडा की नागरिकता थी। हालांकि, अमनप्रीत ने उसकी शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और अमनप्रीत की हत्या कर दी।

हत्या के बाद भारत लौट आया आरोपी

हत्या को अंजाम देने के बाद मनप्रीत सिंह भारत लौट आया था। जब उसका नाम उजागर हुआ और मामला गंभीर होता गया, तो उसने सोशल मीडिया के जरिए अमनप्रीत के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: एक दिन में 3 लाख के पार हुई चांदी, सोने में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज के Latest Rate

धमकी देने पहुंचा तो गिरफ्तार

जब परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो संगरूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकाने का केस दर्ज किया। इसके बावजूद आरोपी दोबारा पंजाब आया और परिवार को धमकी देने के प्रयास में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से अब अमनप्रीत के परिवार को न्याय मिलने की राह साफ हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version