Site icon Dainik Savera Times

नकोदर कपड़ा व्यापारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, DGP Gaurav Yadav ने किये अहम ख़ुलासे

पंजाब पुलिस ने नकोदर में हुए कपड़ा व्यापारी हत्याकांड के मामले को सुलझा लिया है। यह हत्या यूएसए के रहने वाले अमनदीप पुरेवाल ने करवाया है। पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था जिसमे से तीन आरोपी खुश्करण सिंह फौजी, कमलदीप सिंह उर्फ़ दीप, मंगा सिंह की गिरफ़्तारी हुई है दो आरोपी सतपाल उर्फ़ साजन और ठाकुर अभी भी फ़रार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने घटना के समय में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिये है. यह हथियार गुरिंदर गिंडा ने दिए थे. डीजीपी ने आगे कहा की कपड़ा व्यापारी की स्कॉर्पियो और सफारी कार में रेकी की गई थी। इस हत्या को नए गिरोह ने अंजाम दिया है यह गिरोह अमेरिका में बैठा अमनदीप पुरेवाल चला रहा है।

Exit mobile version