Dainik Savera Times

Nakodar पुलिस काे मिली सफलता, 2 ड्रग तस्करों काे 3 किलो 2 ग्राम हेरोइन और 78 हजार रुपए ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

नकोदर (पंकज) : मनप्रीत सिंह ढिल्लो पीपीएस पुलिस कप्तान, इन्वेस्टिगेशन जालंधर ग्रामीण और सुखपाल मुखविंदर सिंह भुल्लर पीपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान जालंधर ग्रामीण के निर्देशानुसार समाज के बुरे तत्वों/नशा तस्करों/लुटेरों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत 2 ड्रग तस्करों से 3 किलो 2 ग्राम हेरोइन और 78 हजार रुपए ड्रग मनी जब्त करके बड़ी सफलता हासिल की हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखपाल सिंह उप पुलिस कप्तान, सब-डिवीजन नकोदर ने बताया कि 19-01-2024 को एसआई/एसएचओ यादविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी की गश्त के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक बुलेट मोटरसाइकिल बिना नंबर, रंग काला, लेकिन 2 युवक जिनके नाम जगदेव सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी आजाद नगर नकोदर थाना सिटी नकोदर जिला जालंधर और गुरजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव मैनवा थाना सदर कपूरथला हैं, जाे हेरोइन बेच रहे हैं और आज भी अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों पर ग्राहकों को हेरोइन देने के लिए बीर गांव की ओर जाने वाली सड़क से नकोदर क्षेत्र में आ रहे थे।

मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना के अनुसार फाटक बीर गांव से महुंवाल गांव की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की थी, और बुलेट मोटरसाइकिल ने आते हुए 2 नोजवाना को रोका और उसका नाम पूछा। पुलिस ने इन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनसे 502 ग्राम हेरोइन मिली, जाे जगदेव सिंह द्वारा पहने गए जैकेट के अंदर बाईं जेब में एक काले मोम के लिफाफे थी और गुरजीत सिंह द्वारा पहने गए किट बैग में एक काले लिफाफे से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखपाल सिंह उप पुलिस कप्तान, सब-डिवीजन नकोदर ने बताया कि उनका पुलिस रिमांड हासिल करके उनके आगे-पीछे के लिंक और संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version