Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में 3.39 लाख मतदाताओं के हटाए गए नाम, प्रशासन ने अपडेट की मतदाता सूची

October 14, 2026

लुधियाना में 3.39 लाख मतदाताओं के हटाए गए नाम, प्रशासन ने अपडेट की मतदाता सूची

लुधियाना: लुधियाना जिले की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को मतदाता सूची के विशेष व्यापक संशोधन (SIR-2026) के तहत जारी की गई, जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब नई मतदाता सूची में कुल 23,44,070 मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष संशोधन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 26,83,999 थी, इस दौरान 3,39,929 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटा दिए गए हैं। अंतिम सूची में 1 अक्टूबर, 2026 की तारीख के आधार पर 12,16,462 पुरुष, 11,27,537 महिला और 71 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 471 एनआरआई मतदाता भी हैं, जिले भर में कुल 3,031 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1,528 शहरी और 1,503 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

अंतिम सूची जारी होने के बाद उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की और उन्हें संशोधनों के बारे में सूचित किया। प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2026 की अंतिम मतदाता सूची बिना फोटो के जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता अपना नाम और अन्य विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ई. आर. ओ.) के कार्यालय जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें