Nangal Chandigarh Highway Accident: नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष पांच गंभीर रूप से घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल एक 18 वर्षीय युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बाकी लोग भी गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
नंगल से सटे गांव ब्रह्मपुर के पास नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) टीम और नंगल पुलिस टीम ने घायलों को नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक 18 वर्षीय युवक ने अस्पताल जाते ही दम तोड़ दिया।
बाकी चार लोगों को नंगल के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि एएन हॉलीडेज प्राइवेट बस जो हिमाचल के मकलोड़गंज से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी और कार जो दिल्ली से हिमाचल जा रही थी, हालांकि बस में सवार सभी यात्री ठीक बताए जा रहे हैं, जबकि एटिका कार में सवार कुल छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन बस और कार को देखकर ऐसा लग रहा है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण यह हादसा हुआ है। बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया है।

