Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का बड़ी संख्या में हिस्सा बनी महिलाएं

March 7, 2024

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का बड़ी संख्या में हिस्सा बनी महिलाएं

पटियाला: नारी शक्ति वंदन योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रमों के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की पंजाब महिला मोर्चा प्रधान जयइंद्र कौर के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय अमर आश्रम में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी और सभी ने नारी शक्ति वंदन योजना को लेकर लाइव हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते पांच सालों में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए अपने कामों को विस्तार से बताते हुए अनेकों महिलाओं का उदाहरण दिया, जिन्होंने विभिन्न वर्ग में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी और अपने परिवार की एक भिन्न पहचान बनाकर आर्थिक रूप से मजबूती बनाई।

गौर हो कि बीते करीब एक सप्ताह से भाजपा के पंजाब महिला मोर्चा प्रधान जयइंद्र कौर बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने साथ लेकर नारी शक्ति वंदन यात्रएं कर महिलाओं को उनके अधिकारों और केंद्र सरकार की ओर से नारी शक्ति वंदन योजना के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से महिलाओं को जागरूक किया। घर-घर जाकर भी महिला मोर्चा पंजाब प्रधान ने महिलाओं को केंद्रीय योजनाओं के बारे में अवगत करवाया ताकि महिलाएं केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेकर हरेक फील्ड में मजबूती से आगे बढ़कर देश की तरक्की में योगदान देते हुए आर्थिक रूप से खुद को मजबूत कर सकें।

जयइंद्र कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर में नारी शक्ति बंधन योजना अधीन अनेकों महिलाओं ने लाभ लिया है, जिन महिलाओं को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है, उन तक जानकारी को पहुंचाने का जिम्मा पंजाब के महिला मोर्चा ने संभाला। केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद जो महिलाएं केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाएंगी वह भविष्य में आर्थिक रूप से खुद को समद्ध बना सकेंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब प्रधान जयइंद्र कौर के अलावा पटियाला लोकसभा महिला मोर्चा टीम मुख्य रूप से उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें