Site icon Dainik Savera Times

NASA ने जारी की पंजाब में पराली जलाने की तस्वीरें…विजय सांपला ने उठाए सवाल

पराली जलाने के मामले में नासा की तरफ से चित्र जारी किए गए हैं जिस में पंजाब में पराली जलाने की तस्वीरें सामने आई हैं इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार व अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े किए है ,उन्होंने कहा कि पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है जब यह लोग सत्ता में नही थे तो पंजाब पर आरोप लगाते थे अब यह सत्ता में है तो पराली जलाने की तस्वीरें नासा की तरफ से जारी की गई हैं जिस में साफ दिख रहा है कि पंजाब में बड़ी मात्रा में पराली को आग लागई जा रही है और हरियाणा ने 36 फ़ीसद इस पर लगाम भी लगाई है, वही पंजाब में मुख्यमंत्री कहां पर है । वही केंद्र की तरफ से पंजाब सरकार को फण्ड जारी किए गए थे पराली को आग ना लागई जाए इस पर इन्होंने क्या किया । वही पराली का धुआं अगर फलाने में पंजाब अगर आगे है तो इन्होंने इस को रोकने के लिए क्या किया।

गवर्नर की तरफ से सीएम मान को लिखी चिठी पर मोहाली के।विधायक पर करवाई की रिपोर्ट की मांग की है। इस सांपला ने कहा कि वातावरण मंत्रालय के नियमों को अनदेखा कर रहे मोहाली के विधायक पर करवाई की बात कही है। जिस पर पंजाब सरकार ने कोई एक्शन नही लिया है इसके बाबत वातावरण मंत्रालय की तरफ से एक गवर्नर को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

SYL के मुद्दे पर बोलते हुए सांपला ने कहा आम आदमी पार्टी के सांसद पंजाब में कुछ बयान देते हैं और पंजाब के बाहर जाकर पंजाब से पानी को हरियाणा व दिल्ली को देने की बात करते हैं जिससे साफ दिखता है कि इनका पंजाब के प्रति कोई लगाव नहीं है। जिसके कारण इनकी इमली भगत से पंजाब को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। पंजाब सरकार की तरफ से विरोधियों पर मामले दर्ज किए जा रहे जिस पर कल अकाली दल के नेता पर ट्वीटर पर एक वीडियो डालने के मामले में गिरफ्तार कर लिया इस सांपला ने कहा कि विरोधियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता साफ नजर आ रहा है कि सत्ताधारी सत्ता के नशे में चूर है लोकतंत्र का कत्ल जो इस वक्त पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से किया जा रहा है कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Exit mobile version