Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा मुक्ति यात्रा ने पहले दिन 18 गांवों के लोगों को नशों के खिलाफ संगठित किया

May 17, 2025

नशा मुक्ति यात्रा ने पहले दिन 18 गांवों के लोगों को नशों के खिलाफ संगठित किया

पटियाला: राज्य को रंगला पंजाब बनाने तथा नशों की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई निर्णायक जंग का अगला पड़ाव आज पटियाला जिले के गांवों में नशा मुक्ति दौरे के साथ शुरू हो गया। आज यात्र के पहले दिन जिले के विभिन्न हलकों के 18 गांवों के लोगों को नशों के खिलाफ लामबंद किया गया, जिसमें हलके के विधायकों, एसडीएम, बीडीपीओ व संबंधित थाना प्रमुखों ने लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक किया। विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने समाना हलके में नशा मुक्ति यात्र के दौरान गांव बलमगढ़, आलमपुर और खत्रीवाला में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर घर तक पहुंचकर राज्य से नशे की बुराई को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्र की शुरूआत आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह नगर से की है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में प्रतिदिन 351 गांवों में नशों के खिलाफ ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रतिदिन तीन गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा। प्रत्येक गांव में ग्राम सभाएं बुलाई जा रही हैं और जिला सुरक्षा समितियों के अलावा सभी ग्रामीणों को इस अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पटियाला के सभी निवासियों से नशों के खिलाफ इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि जब यह लड़ाई एक जन आंदोलन बन जाएगी, तो राज्य से नशे को खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन जिले में आयोजित नशा मुक्ति यात्र में रूड़की, रूड़का, जरिकपुर, ककराला, छीटावाला, अचल, फरीदपुर, तुरना, अलुना, बसंतपुरा, पारो, सलेमपुर बलिया, काहनगढ़ घराचो, खासपुर और दुताल गांव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें