Site icon Dainik Savera Times

नटोरियस क्लब झड़प मामला: मीडिया क्लब ने CP Dhanpreet Kaur से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई शुरू

Notorious Club clash case

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के मशहूर नटोरियस क्लब में खूनी झड़प मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। मीडिया क्लब द्वारा की गई पहल रंग लाई है और अब इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से की मुलाकात

पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए, मीडिया क्लब के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी। उनकी यह पहल न केवल पत्रकारिता के दायित्व को उजागर करती है, बल्कि यह दर्शाती है कि संगठित और सजग पत्रकारिता सामाजिक न्याय की दिशा में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सीपी कौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले में दर्ज की गई ढील और “राजीनामे की अटकलों” को दरकिनार करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

मीडिया क्लब के प्रधान सहित कई प्रतिनिधिमंडल शामिल

मीडिया क्लब के प्रधान गगन वालिया ने इसे सच्ची पत्रकारिता की जीत बताते हुए उस टीम का आभार जताया जिसने इस महत्वपूर्ण पहल में भाग लिया। इस प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन अमन मेहरा, राजेश शर्मा, विशाल मट्टू, रोहित सिद्दू, महावीर सेठ, कुमार अमित,नरिंदर गुप्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

Exit mobile version