
Naval Jain Appointed Punjab BJP State Executive Member : लुधियाना। पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवल जैन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नवल जैन ने पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पंजाब में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त होने पर नवल जैन ने हाई कमान व प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों,पंजाब महासचिव रजनीश धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंद्र मित्तल, पंजाब भाजपा प्रभारी श्री डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासलू का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वो उसे तहेदिल से निभाते हुए पंजाब में भाजपा को ओर मज़बूत करने का कार्य करेंगे। नवल जैन ने कहा कि आज पंजाब की जनता ने जिस बदलाव को लेकर आप सरकार को चुना था।वही बदलाव अब उनको खून के आंसू रुला रहा है।
पंजाब में गैंगस्टर ,नशा हावी हो चुका है।नशे की खातिर आज पंजाब में दिन दिहाड़े गोलियां मार लोगो का क़त्ल किया जा रहा है।पंजाब में ला एंड ऑर्डर की स्थिति काफी दयनीय है।आज पंजाब के लोगों को पता चल चुका है कि 2027में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने पर ही राज्य का विकास होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...