Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी के साथ की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

February 28, 2024

नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी के साथ की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

अमृतसर: पंजाब विधान सभा चुनाव के बाद अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध झेल रहे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेत्री प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कई संकेत दिए है। बीते कुछ महीनों से नवजोत सिद्धू की कार्यशैली को लेकर प्रदेश के कई सीनियर नेताओं के साथ उनके वैचारिक मतभेद उभरे। वहीं उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले भी लग रही थी। नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मुलाकात कर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

लोक सभा चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू व प्रियंका गांधी के बीच मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है। दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है जबकि नवजोत सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के उन गिनेचुने नेताओं में शामिल थे जो आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में थे। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी के साथ एक फोटो अपलोड की है। सिद्धू ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखाआज दिल्ली में उनसे मुलाकात हुई।

आगे के रास्ते पर सकारात्मक चर्चा हुई। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बीते दिन एक 10 सैकेंड की वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे थे-हमारी अफवाहों का धुआं वहां से उठता है गुरु , जहां हमारे नाम से आग लग जाती है। हालांकि, वह इशारा किस ओर कर रहे हैं, इसको लेकर सवाल अभी तक बरकरार है। उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू की इस पोस्ट से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक कार्यक्र म में नवजोत सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा था की वह शादी में दिए जाने वाले सूट की तरह हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें