Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Navjot Singh Sidhu ने अपनी पत्नी Navjot Kaur Sidhu के सफल ऑपरेशन के बाद शेयर की तस्वीर

April 5, 2024

Navjot Singh Sidhu ने अपनी पत्नी Navjot Kaur Sidhu के सफल ऑपरेशन के बाद शेयर की तस्वीर

चंडीगढ़: पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का कल एक और ऑपरेशन सफलतापूर्ण हुआ। नवजोत कौर सिद्धू ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उनका पहले भी ऑपरेशन हो चुका है। उनका दूसरा ऑपरेशन यमुनानगर के एक अस्पताल में हुआ, जिसकी जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर के सफल ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की हैं। साथ ही लिखा हैं, कि दुर्लभतम मेटास्टेसिस के लिए ऑपरेशन – साढ़े तीन घंटे तक चला…. प्रभावित त्वचा को हटा दिया गया और फ्लैप के साथ पुनर्निर्माण किया गया… उसका संकल्प अटल है मुस्कान उसके चेहरे से कभी नहीं जाती – साहस तेरा नाम नोनी है… डॉ रुपिंदर जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही हैं और कीमोथेरेपी के कारण उनके बाल भी झड़ गए थे। इस मुश्किल घड़ी में नवजोत सिद्धू उनका ख्याल रख रहे हैं और इलाज के दौरान उनका साथ दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें