Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 जनवरी को Navjot Singh Sidhu जेल से होंगे रिहा, लुधियाना में Coming Soon के लगें होर्डिंग्स

January 24, 2023

26 जनवरी को Navjot Singh Sidhu जेल से होंगे रिहा, लुधियाना में Coming Soon के लगें होर्डिंग्स

लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस 2023) को जेल से रिहा होने की उम्मीद है, सूत्रों ने कहा। वरिष्ठ नेता के स्वागत में पार्टी द्वारा लुधियाना जिले के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि सिद्धू रोड रेज मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 जनवरी को सिद्धू की रिहाई की फाइल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू रिहा होंगे या नहीं नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार, सुरिंदर दल्ला ने ट्विटर पर होर्डिंग की तस्वीर साझा की और लिखा, “पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के रक्षक … नवजोत सिंह सिद्धू जल्द आ रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें