Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: श्री दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज ने मंदिर ट्रस्ट के कार्यो की सराहना की

लुधियाना: श्री दुर्गा माता मंदिर, नजदीक जगराओं पुल में नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाए जा रहे है। नवरात्र महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर मां चंद्रघण्टा जी का पूजन किया। सायंकाल को मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि आयोजित चौंकी का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। चौंकी में दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा हेमराज अग्रवाल, कुसुम कपूर आदि विशेष रूप से शामिल हुए। श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। चौंकी में देव चंचल एंड पार्टी (आस्ट्रेलिया) ने मधुर भेंटों के साथ मां का गुणगान किया।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

Exit mobile version