Site icon Dainik Savera Times

NCC ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने सेना बटालियन, नौसेना स्क्वाड्रन, एयर स्क्वाड्रन के साथ कारगिल युद्ध (1999) में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परविंदर सिंह, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र) और अन्य बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि हर साल यह दिन युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए मनाया जाता है, जिसकी झलक कारगिल में शहीद हुए हमारे बहादुर सैनिकों की कुरबानी में मिलती है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के कुल 210 कैडेटों ने समारोह में भाग लिया। युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, विजय दिवस रैली भी आयोजित की गई।

Exit mobile version