Site icon Dainik Savera Times

पड़ोसी लड़के ने नाबालिग से किया रेप, परिवार ने कहा-पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

लुधियाना के बापू राम मार्केट के पास नाबालिग लड़की से रेप के मामले में परिवार ने पड़ोसी नाबालिग लड़के पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। जहां परिवार ने इस संबंध में न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। जब मीडिया ने पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि परिवार ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है और जब मामला नोटिस में आएगा तो इसकी जांच की जायेगी।

Exit mobile version