Retiring Employee Gets Gold Medal in Moga : मोगा। नेस्ले ठेकेदार लेबर यूनियन (रजि. नंबर 27) की ओर से नेस्ले फैक्टरी में करीब 20 वर्षों तक सेवाएं देने वाले कर्मचारी समसूल खान के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें सोने का मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके लंबे कार्यकाल और सेवाओं की सराहना की गई।
यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समसूल खान को सोने का मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह का आयोजन नेस्ले ठेकेदार लेबर यूनियन (रजि. 27) के चेयरमैन शंकर, प्रधान अरुण बोहत, जनरल सचिव सोनू हांडा, कैशियर नरिंदर सिंह तथा वाइस सचिव वरिंदर बोवी की अगुवाई में किया गया।
इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि समसूल खान ने नेस्ले फैक्टरी में लगभग दो दशक तक पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाईं। उनके कार्यकाल के दौरान उनके सहयोग और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। यूनियन की ओर से समसूल खान को सम्मानित करते हुए कहा गया कि किसी भी संस्थान में लंबे समय तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ सेवा करना अपने आप में सराहनीय उपलब्धि है। उनकी सेवाओं को देखते हुए यूनियन की पूरी टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और सम्मान स्वरूप सोने का मेडल भेंट किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी समसूल खान ने यूनियन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने नेस्ले फैक्टरी में करीब 20 वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फैक्टरी की ओर से लेबर को दिए जाने वाले लाभ सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर यूनियन की ओर से उन्हें जो मान-सम्मान दिया गया है, उसे वह हमेशा याद रखेंगे और इसे कभी नहीं भुला पाएंगे। समारोह के दौरान कुलवीर सिंह, काला, गुरमीत सिंह, बंटी जैक्सन, इंद्रपाल सिंह, मनी, सिकंदर, जाखड़, राजवीर, परमजोत, सोनू सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...