Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक

New AC Advisory Issued in Chandigarh

New AC Advisory Issued in Chandigarh

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती बिजली खपत और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर (AC) के इस्तेमाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक इमारतों और बड़े संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि AC का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे न रखा जाए। यानी सभी संस्थानों को AC को 24 डिग्री या उससे अधिक तापमान पर चलाना होगा।

ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य बिजली की मांग को कम करना, ऊर्जा की बचत करना और कार्बन उत्सर्जन घटाना है। साथ ही शहर को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से भी ऊर्जा संरक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

यह पहल इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत कार्यरत एनर्जी मैनेजमेंट सेल और स्टेट डिजिग्नेटेड एजेंसी द्वारा शुरू की गई है। यह दिशा-निर्देश ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 और भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानकों के अनुरूप जारी किए गए हैं।

किन संस्थानों पर लागू होंगे नियम

नई एडवाइजरी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों, बोर्डों और निगमों के अलावा एयरपोर्ट, होटल, शॉपिंग मॉल, कॉर्पोरेट दफ्तरों और अन्य बड़ी व्यावसायिक इमारतों पर भी लागू होगी।

प्रशासन ने संबंधित संस्थानों में AC संचालन और रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण के लिए विशेष टीमें भी नियुक्त की जाएंगी।

ये भी पढ़ें…

इन संस्थानों को मिली छूट

हालांकि प्रशासन ने कुछ आवश्यक सेवाओं को इस नियम से बाहर रखा है। अस्पतालों, ऑपरेशन थिएटर, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और डेटा सेंटरों को इस एडवाइजरी से छूट दी गई है। प्रशासन के अनुसार इन क्षेत्रों में विशेष तापमान बनाए रखना जरूरी होता है, इसलिए इन्हें अलग श्रेणी में रखा गया है।

Exit mobile version