Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बिजली बिल को लेकर नए नियम लागू, जानें कंज्यूमर्स पर क्या पड़ेगा असर?

February 12, 2026

पंजाब में बिजली बिल को लेकर नए नियम लागू, जानें कंज्यूमर्स पर क्या पड़ेगा असर?

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) के निर्देशों के अनुसार अब मासिक बिलिंग व्यवस्था लागू कर दी है। यानी अब शहर के उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल जारी किया जाएगा।

शुरुआती दौर में आईं दिक्कतें

नए सिस्टम की शुरुआत के साथ कुछ उपभोक्ताओं को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें जनवरी माह का बिल प्राप्त नहीं हुआ, जबकि कुछ उपभोक्ताओं के अकाउंट नंबर बदल जाने से भुगतान करने में दिक्कत आई। बिल में देरी और अपडेटेड जानकारी को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी रही।

बिल जमा करने की तारीख बढ़ाई गई

उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए CPDL प्रबंधन ने राहत देते हुए बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले जहां अंतिम तारीख 12 फरवरी, 2026 तय की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिला है, वे ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

CPDL ने उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान करने की सुविधा भी दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से बिजली बिल आसानी से जमा किया जा सकता है। इससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी और समय की बचत होगी।

ये भी पढ़ें:  देशभर में कल पब्लिक हॉलिडे का ऐलान, जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

क्या होगा उपभोक्ताओं पर असर?

मासिक बिलिंग व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च का बेहतर अंदाजा रहेगा। हर महीने बिल मिलने से बजट बनाना आसान होगा और बड़ी राशि एक साथ चुकाने का दबाव भी कम होगा। इसके अलावा, नियमित बिलिंग से पारदर्शिता बढ़ने और खपत की निगरानी करने में भी सुविधा मिलेगी।

CPDL का कहना है कि शुरुआती तकनीकी समस्याओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा और आने वाले समय में यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुविधाजनक साबित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें